फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला की बेटी दीक्षा ने किया राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग

Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। शहजादपुर गांव निवासी दीक्षा ने 15 सौ मीटर की दौड़ चार मिनट चा सैकेंड में पूरी कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले उन्होंने चार मिनट छह सैकेंड में दौड़ पूरी की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी किसान नरवीर सिंह की बेटी कुमारी दीक्षा खेल जगत में चमकता नाम है। उन्होंने बीते साल जून में उड़ीसा के भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 15 सौ मीटर की दौड़ चार मिनट छह सैकेंड में पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। बीते साल ही उन्होंने चीन में हुए एशियन गेम्स में प्रतिभाग किया। वह 26 सितंबर-24 को चीन रवाना हुई थीं और एक अक्तूबर-24 को उनका गेम हुआ, लेकिन पैर में कुछ दिक्कत आ जाने के कारण वह गोल्ड मेडल से चूक गईं। इसके बाद घर आ गई थीं। अब वह अमेरिका के लॉस
ऐंजिल्स में हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गईं। जहां पर उनका 15 सौ मीटर दौड़ में बेहतर स्थान रहा। उन्हाेंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार मिनट चार सैकेंड में 15 सौ मीटर दौड़ पूरी कर देश का नाम रोशन किया। उनके भाई रविन कुमार ने बताया कि लॉस ऐंजिल्स में हुई प्रतियोगिता में उनकी बहन का तीसरा स्थान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें