फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला : रोडवेज की दस बसों का ठहराव होगा

Fri, 08 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई में राखी बांधने जाने के लिए बहनों को भटकना न पड़े। इसके लिए रोडवेज स्टैंड पर दस बसों का ठहराव होगा। साथ ही सभी रूट पर चलने वाली बसें दोगुने चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन है। बहनें भाइयों के घर जाकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधेंगी। उनको भाइयों के घर आने जाने के लिए परिवहन निगम ने फ्री यात्रा कराने का ऐलान किया है। नगर में हाईवे किनारे स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का ठहराव बहुत कम होता है। दिल्ली की दिशा से आने वाली बस ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर जाती हैं।
मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली भी इक्का दुक्का बस ठहरती है। ऐसे में बहनों को रक्षाबंधन पर दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए यहां पर दस बसों का अनिवार्य रूप से ठहराव किया जाएगा। परिवहन निगम के एआरएम के सी गौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे से गजरौला रोडवेज स्टैंड पर दस बसों का ठहराव किया जाएगा। जिससे बहनों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। खास बात यह है कि बहनों के साथ उनका सहवर्ती भी मुफ्त सफर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें