फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल से सट्टा प्रदर्शन को लगेंगे मेले

Mon, 15 Sep 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना किसानों की सट्टे से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए समितियों पर 16 सितंबर से मेलों का आयोजन शुरू होगा। इसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


गन्ने का सर्वे पूरा होने के बाद अब सट्टा प्रदर्शन का काम भी पूरा हो गया है। गन्ना विकास विभाग के कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े प्रदर्शित किए। इसमें किसानों को उनके गन्ना के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।

30 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन का कार्य पूरा हो गया। फिलहाल गन्ना विकास विभाग द्वारा गन्ना आपूर्ति एवं प्री कैलेंडर निर्गमन की निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। समितियों में किसानों को समयबद्ध रूप से गन्ना प्री कैलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी गांवों के प्री कैलेंडर तैयार कर दिए गए हैं। इसके बाद भी 16 सितंबर से किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की सभी समितियों में विशेष मेले आयोजित होंगे। जहां किसानों की सट्टे संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन

अमरोहा समिति में 16 से 25 सितंबर, धनौरा समिति में 17 से 26 सितंबर तथा गजरौला व हसनपुर समिति में 16 से 22 सितंबर तक मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में जिन किसानों के प्री कैलेंडर अथवा सर्वे संशोधन रही त्रुटि को सुधारा जा सकेगा। - मनोज कुमार, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें