फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हॉकी की 100वीं वर्षगांठ पर मैत्री मैच आज, तैयारी पूरी

Fri, 07 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को हॉकी इंडिया के सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में खेल विभाग की ओर से एक मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि पूरे देश में भारतीय हॉकी की 100 वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी एफआईएच से संबद्ध हुई थी। वह केवल एक खेल का उदय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का जन्म था। इसके तीन वर्षों के भीतर ही आया एम्स्टर्डम 1928, और उसके बाद ऐतिहासिक ओलंपिक स्वर्ण पदक जिसने भारत को हॉकी महाशक्ति के रूप में स्थापित किया।
आने वाले दशकों में तिरंगा विश्व मंच पर छा गया, भारत ने हॉकी इतिहास में सबसे अधिक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर दुनिया में अपना लोहा मनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें