फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोस्त ने ताऊ के साथ मिलकर की थी लोकेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव कसाईपुरा में गोली मारकर हुई लोकेश की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लोकेश के दोस्त ने ही अपने ताऊ के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों हुई गाली गलौज का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से पहले लोकेश के साथ बैठकर शराब भी पी गई थी। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे रहरा थाना क्षेत्र के गांव कसाईपुरा निवासी लोकेश (18) पुत्र धन सिंह को फोन करके घर से जंगल में बुलाकर पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शनिवार की सुबह को जंगल में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था। पुलिस ने पिता धन सिंह की तहरीर पर गांव के ही भरत सिंह, सुकेंद्र, विपिन कुमार व हरीश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ अरुण कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में नामजद हरीश को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व लोकेश ने उसके साथ गाली गलौज की थी। परिवार के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया था। अपमान का बदला लेने के लिए ताऊ के साथ मिलकर लोकेश की हत्या की योजना बनाई। उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार कर विश्वास में लिया और घर से फोन करके बुलाया। पहले तीनों ने बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के ताऊ प्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दोस्त ही बन गया जानी दुश्मन
हरीश लोकेश का अच्छा दोस्त था। लेकिन, गाली-गलौज जैसे मामूली बात पर उसने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार कहा सुनी के बाद से ही वह उसका जानी दुश्मन बन गया था। वह उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार तो कर रहा था, लेकिन उसे मौत के घाट उतारने की पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें