फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जमीन का कराया बैनामा, 2.65 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की लत का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने षड्यंत्र के तहत किसानों की जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया। बाद में जमीन की एवज में दिए 2.65 लाख रुपये भी हड़प लिए। किसान की पत्नी की तकरीर पर रजबपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के काफूरपुर गांव का है। यहां रहने वाली निशी का आरोप है कि उसका पति परवेंद्र शराब पीने का आदी है, जो बच्चों के संपत्ति बेच कर खुद बुर्द कर रहा था। उनका आरोप है कि रिश्तेदारों और मिलने वालों के कहने पर 27 जुलाई 2020 को कुद जमीन निशी के नाम कर दी थी। आरोप है कि पति के शराब पीने का फायदा उठाकर कुछ रिश्तेदारों ने कूटनीति अपनाते हुए जालसाजी करके गाटा संख्या 627 का बैनामा अपने नाम करा लिया। जिसमें सदरपुर पीपली दाऊदपुर के लोग गवाह हैं। जबकि उसके पति के नाम जमीन के एवज में दिए गए 2.65 लाख आरोपियों ने ही हड़प लिए। जिसके बाद निशी का पति परवेंदर नशे की हालत में काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास बेहोश अवस्था में मिला।
आरोप है कि 25 जुलाई 2022 को आरोपियों ने निशी के खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया। जबकि जमीन की खसरा खतौनी में निशी का नाम दर्ज है। आरोप है कि सभी लोग मिलकर षड्यंत्र कर धोखाधड़ी करके फर्जी व जाली दस्तावेजों के आधार पर कूटरचित बैनामा कराया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके आदेश पर रजबपुर पुलिस ने हेमेंद्र, परवेंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, वीर सिंह और महिला के पति परवेंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें