फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के जांच के नाम पर महिला ठग ने वसूले नौ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम आवास के लिए जांच के नाम पर बिचौलियों का गिरोह सक्रिय है। अतरासी कला गांव में तीन लोग ठगी के शिकार हो गए हैं। ठगी का यह कारनामा एक महिला ने किया है। जोया ब्लॉक का कर्मचारी बता कर एक महिला ने तीन लोगों से नौ हजार रुपये वसूल लिए हैं। तीनों लोगों ने सीडीओ से शिकायत की है। सीडीओ ने एडीओ पंचायत से जानकारी ली है। संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे। इस बीच अतरासी कला गांव के तीन लोग शाहिद, साहिबा और मतीना आईं। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को गांव में एक महिला आई। उसने जोया ब्लॉक का कर्मचारी बताया। कहा कि पीएम आवास की जांच करनी है। उसने रुपये मिलने पर रिपोर्ट भेजने की बात कही। हम लोग उसके झांसे में आ गए। इसके बाद शाहिद ने पांच हजार, साहिबा और मतीना ने दो-दो हजार रुपये दे दिया। उसने बताया कि विकास भवन में आ जाना। सीडीओ ने मामले के बारे में एडीओ पंचायत जोया से जानकारी ली है। उन्होंने ब्लॉक से पीएम आवास की जांच कराने के नाम पर टीम नहीं भेजने की बात कही। सीडीओ ने मामले की जांच का निर्देश दिया। कहा कि पीएम आवास के मामले में आर्थिक शोषण सहन नहीं होगा। किसी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें