फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, पति-पत्नी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अपंजीकृत चिकित्सक के बेरोजगार बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पति-पत्नी ने एक लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी आरोपी पति-पत्नी फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नूरपुर कस्बा निवासी राम सिंह पेशे से अपंजीकृत चिकित्सक हैं। उनका बेटा अंकुश कुमार बेरोजगार है। पड़ोसी गांव पुबैना हाल अमरोहा नगर के मोहल्ला मोती नगर निवासी बृजेश कुमार पांच साल पहले उसके संपर्क में आया था। उसने अपनी पहचान बड़े अधिकारियों और नेताओं से होने का झांसा दिया। सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और विश्वास में लेकर एक लाख रुपये ले लिए। थोड़े दिनों में नियुक्ति होने का विश्वास दिलाया। काफी दिनों तक अंकुश कुमार की नियुक्ति नहीं हुई तो उसने बृजेश से अपने रुपये वापस करने को कहा लेकिन, वह टरकाता रहा।
आरोप के मुताबिक बृजेश कुमार मृत लोगों को जिंदा दर्शा कर उनका जीवन बीमा कराकर फर्जी तरीके से धनराशि वसूल लेता है। वह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराकर गलत तरीके से सरकारी धन का गबन करता है। बृजेश के पिता की मौत 35 साल पहले हो चुकी थी लेकिन, उसने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके अन्य किसी को अपना पिता बना लिया। बाद में फर्जी पिता के नाम से इंश्योरेंस कराकर कंपनी से दस लाख रुपये हड़प लिए थे। इस धोखाधड़ी में उसकी पत्नी सर्वेश देवी भी शामिल है। क्योंकि फर्जीवाड़ा कर हड़पी गई धनराशि उसके खाते में ही आती है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर गुरुवार की रात देहात थाना पुलिस ने बृजेश कुमार और उसकी पत्नी सर्वेश देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें