फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डाकखाने में नौकरी के नाम पर 1.14 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डाकखाने में नौकरी के नाम पर युवक से एक लाख 14 हजार रुपये ठग लिए। दो महीने तक जयपुर में रहने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी पुष्पेंद्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। वह नगर के एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करता है। यहां पर उसकी मुलाकात थानाक्षेत्र के गांव तिगरी निवासी रोहित कुमार से हुई। रोहित कुमार ने डाकखाने में रिक्त पद के लिए भर्ती निकलने की बात कही। पुष्पेंद्र से उसकी सरकारी नौकरी लगवाने को कहा। उसे ख्यालीपुर ढाल निवासी गजेंद्र से मिलवाया। इसके बाद दोनों ने उससे कहा कि जयपुर में उसकी ट्रेनिंग होगी। दो महीने के बाद उसे किसी डाकखाने में नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए एक लाख 20 हजार रुपये देने होंगे। पुष्पेंद्र ने उनकी बातों पर भरोसा किया। 10 जून-23 को 60 हजार रुपये उनको थमा दिए। उसे यह कह कर जयपुर भेज दिया कि जाओ ट्रेनिंग करो। वह दो महीने तक जयपुर में रहा। गूगल पे से दोनों को 54 हजार रुपये भेज दिए। नौकरी नहीं लगने पर पुष्पेंद्र ने रोहित कुमार व गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-



गाली-गलौज कर मारपीट में दो के खिलाफ रिपोर्ट
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी नासिम शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे अपने घर जा रहा था। उसका आरोप है कि रास्ते में कासमाबाद की मढ़ैयों गांव निवासी साबिर व शाकिर मिल गए। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें