फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेडीमेड कपड़ा कारोबारी से 83 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठगों ने तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब रेडीमेड कपड़ा कारोबारी को माल भेजने का झांसा देकर 83 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अतरासी कलां के रहने वाले दिलशाद आलम रेडीमेड कपड़ा कारोबारी है। उनका गांव के ही अड्डे पर रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम है। दिलशाद आलम पिछले दो महीने से एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं जो टैक्सटाइल इंडस्ट्री से संबंधित है। व्हाट्सएप ग्रुप श्याम फैशन टैक्सटाइल के नाम से है। आरोप है कि 11 मई 2022 को व्हाट्सएप ग्रुप पर एक अननोन नंबर से विजिटिंग कार्ड और जीएसटी की जानकारी भेजी गई, जिसे देखने के बाद दिलशाद आलम ने माल आर्डर करने का मन बना लिया। मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई। फोन पर बात करने वाले युवक ने अपना नाम अशोक कुमार बताया और उसने ये भी कहा कि वह देश भर में गारमेंट्स सप्लाई का काम करता है। विश्वास करके दिलशाद आलम ने कुछ सामान ऑर्डर कर दिया, जिसकी कीमत करीब 83391 बनी। अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने बिल का ओरिजिनल फॉर्मेट भी व्हाट्सएप कर दिया, जिसका अकाउंट नंबर श्री श्याम फैशन के नाम से है। लिहाजा दिलशाद अहमद ने भेजे गए अकाउंट नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद उस नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। ठगी का अहसास होने पर दिलशाद आलम ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर रजबपुर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के मालिक अशोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि साइबर सेल मामले में जांच कर रही है ।जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें