फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आवास बनवाने के नाम पर 20 से अधिक ग्रामीणों से 50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव में सरकारी योजना के तहत घर बनाने के नाम पर 20 से अधिक लोगों से 50 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कूड़ी वीरान निवासी सीमा, चकौरी निवासी राजेंद्र, अंधेरपुरी निवासी संजय, अंधेरपुरी निवासी जयपाल, अंधेरपुरी निवासी ब्रहम सिंह, मकनपुर निवासी धर्मपाल, उधनपुर निवासी रमेश सिंह, उधनपुर निवासी सुमन देवी, अहरौला निवासी प्रेम सिंह, नेपाल, समरपाल, जसवंत, क्रांति देवी, कूड़ी वीरान निवासी क्रांति देवी, नन्हू, कावेंद्र, चंद्रघास निवासी राजानागल व देहरा मिलक निवासी मुन्नो आदि लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि एक युवक ने गांव में सरकारी योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर किसी से आठ हजार, किसी से दस हजार रुपये वसूल किए हैं। यह धनराशि करीब पचास लाख से भी अधिक की हो सकती है। कई माह बीत जाने के बाद भी ना तो आवास योजना का लाभ मिल पाया है और ना ही रुपये वापस मिल पा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें