भारतीय किसान यूनियन शंकर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह कहा कि पूरे प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या बनी हुई है। अधिकारी छुट्टा पशुओं की स्थिति पर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शनिवार को गांव मनोटा के शिवमंदिर पर जनजागरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में उन्होंने ने कहा कि जल्द छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों से गन्ना मूल्य में एक भी रुपया वृद्धि नहीं किया है। जबकि पिछले तीन वर्षों में गन्ने की लागत प्रति क्विंटल 200 रुपये से अधिक हो गई है। इसी के साथ उन्होंने पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द अन्नदाता को दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। उसे तुरंत सही कराया जाए। पंचायत की अध्यक्षता गंगाराम ने की तथा संचालन उदयवीर सिंह द्वारा किया गया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, सतपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सुरजीत सिंह, शेर सिंह, मनवीर सिंह, राम सिंह, राजू सिंह, रामपाल सिंह,सुनील, सीताराम, नेतराम, महेंद्र सिंह, जीतपाल, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।