फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सार

मकान में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का डिडौली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान व जोया चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मंगलवार को चेकिंग कर रहे थे।जबकि दो तमंचा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का डिडौली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए रुपये, जेवरात और अवैध-तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान व जोया चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मंगलवार को चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रोहित उर्फ लाल निवासी डिडौली और सचिन सैनी निवासी पतेई खालसा बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7150 रुपये और चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। उनके कब्जे से किसानों की ट्यूबवेल से चोरी स्टार्टर भी मिले हैं। जबकि दो तमंचा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने 4 दिन पहले मिठनपुर गांव के बाहर स्थित मकान में नकाब लगाकर 16 हजार रुपये की नगदी चोरी की थी। इसके अलावा 22 सितंबर को पतेई खालसा गांव के दो घरों में सोती हुई महिलाओं के कुंडल चोरी किए थे। इससे पहले आरोपियों ने 27 जुलाई को जंगल में ट्यूबवेल के स्टार्टर, केबिल और लोहा का सामान चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें