हसनपुर। सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सैदनगली क्षेत्र के गांव जीहल निवासी शाहरुख ने बताया कि जान पहचान के दो लोगों ने सऊदी अरब भेजने व वहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये की मांग की। उसकी बातों पर विश्वास करने के बाद उसको रकम खाते में ट्रांसफर कर दी। तीन माह बाद सऊदी भेजने का वादा किया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी सऊदी नहीं भेजा। आरोप है कि रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपियों ने मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी दी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।