फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर 95 हजार रुपये हड़पे

Wed, 03 May 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर तीन लोगों में 95 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पायती खुर्द में कल्लू खां का परिवार रहता है।
विज्ञापन

उनके बेटे मोहम्मद अरमान का आरोप है कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर निवासी शाकिर, उनके बेटे आदिल और अहसान का उनके पास आना जाना था। एक दूसरे की बातों पर विश्वास भी करते थे। आरोप है कि इन तीनों ने सऊदी अरब में तनख्वाह अच्छी होने का दावा करते हुए भाई को सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। 95 हजार रुपये तय किए। पीड़ित मोहम्मद अरमान ने आरोपियों को तीन बार में पूरा पैसा दे दिया। लेकिन उन्होंने न तो उसके भाई को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। जिसके बाद मोहम्मद अरमान ने अपने भाई को दूसरे एजेंट के जरिए विदेश भेजा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर सिहाली जागीर के रहने वाले अहसान आदिल और आदिल के पिता शाकिर के खिलाफ धोखाधड़ी अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें