फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा को समर्थन का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- मैं मैदान में हूं

Wed, 03 May 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पवार का भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस की प्रत्याशी हैं और चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

वायरल हुई वीडियो में कांग्रेस की गजरौला नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता पवार पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल व भाजपा प्रत्याशी कमलेश आर्य के साथ खड़ी हैं। उनके गले में फूलों की माला है। वीडियो में वह भाजपा के पक्ष में बोलती नजर आ रही हैं। लोग तालियां बजा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया गजरौला आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ सुनीता पवार ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही हैं। कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ रही हैं।
शुरुआत में कांग्रेस ने अनीता पवार को टिकट देकर मैदान में उतारा था, लेकिन उनका गजरौला में वोट नहीं था। इसके बाद कांग्रेस ने सुनीता पवार को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें