गजरौला। विधायक राजीव तरारा ने इंदिरा चौक से तीन किमी लंबाई में तिगरी मार्ग को फोरलेन किए जाने का लोकार्पण करते हुए कहा कि तिगरी गांव पर्यटन के नक्शे पर दिखाई देगा। तिगरी से हाईवे तक का मार्ग चौड़ा हो जाने पर श्रद्धालुओं की परेशानी दूर होगी।
शनिवार को इंदिरा चौक पर तिगरी मार्ग के लोकार्पण व बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक राजीव तरारा ने कहा कि इंदिरा चौक से तीन किमी लंबा मार्ग फोरलेन हो जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। तिगरी से कांकाठेर होकर हाईवे तक मार्ग चौड़ा हाे जाने पर कार्तिक पूर्णिमा पर जाम नहीं लगेगा। तिगरी के घाट विकसित करने के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द काम शुरू हो जाएगा। एमडीए ने मास्टर प्लान लागू किया। जिससे क्षेत्र का विकास होगा। ट्रामा सेंटर के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, विचित्र भाटी, देवेश शर्मा, रामरतन जाटव, राम कृष्ण चौहान, निहार त्यागी, गुरुवचन सिद्धू, करन सिंह सैनी, सुरेंद्र औलख आदि मौजूद रहे।