अमरोहा। जिले में पिता-पुत्र सहित चार लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4255 पहुंच गई है। कुल 91 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
बुधवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 229 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो लोग संक्रमित निकले है जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 620 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें भी दो लोग संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिवों में अमरोहा नगर के पिता-पुत्र शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4255 पहुंच गई है। कुल 91 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने पर 8 मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 468 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 223098 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।