अमरोहा। जिले किसान और मजदूर सहित चार और लोग करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4224 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 105 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
शनिवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 163 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो लोग संक्रमित निकले। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 544 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में किसान और मजदूर शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4234 पहुंच गई है। कुल 106 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने पर 12 मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 489 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 218746 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।