अमरोहा। बारबर और मजदूर सहित चार लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4107 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं।
सोमवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 459 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 561 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें अमरोहा, हसनपुर, गजरौला और जोया में एक-एक मरीज मिला। संक्रमितों में बारबर और मजदूर शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4107 पहुंच गई है। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 483 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 205053 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1374 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।