फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती सहित चार और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गर्भवती महिला सहित चार लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर पांच लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4233 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 109 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को नोएडा लैब से सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। कुल 2665 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत चल रही है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 797 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें चार लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में गर्भवती शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4233 पहुंच गई है। कुल 108 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 658 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। अब तक 194857 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें