फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित चार लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना की चेन जुड़ गई है। शनिवार की रात नोएडा से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में महिला समेत चार लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक 20 साल का युवक भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी को होम आइसोलेट कराया है। अब तक एक्टिव केसों की संख्या 15 हो गई है। जबकि 3707 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जनपद में छह और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 441 हो गई है। शनिवार की रात नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में एक महिलाएं समेत चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक 20 साल का युवक है, जबकि एक 63 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। चिकित्सकों ने चारों को होम आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में आने वाले परिवार के 46 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उधर हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1223 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 421 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जबकि 802 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। इसके अलावा 58 बूथों पर 3707 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें