फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बच्चों समेत चार लोग और मिले डेंगू पॉजिटिव

Sat, 26 Oct 2024 10:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। अब दो बच्चों समेत चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मलेरिया आशंकित 46 लोगों की जांच कराई गई। लेकिन, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार पीड़ित 32 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस सीजन में अब तक मिले डेंगू पीड़ितों की संख्या 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1013 मरीज पहुंचे। सुबह सात बजे से ही मरीजों की लाइन लग गई। पंजीयन से लेकर डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही। कई मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। चार मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित छह लोगों की जांच कराई गई। जिसमें दानिशमंदान निवासी नौ वर्षीय बालक, मोहल्ला कुरेशी का रहने वाला 4 वर्षीय बच्चा, ढहकबाड़ा गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला और जोया निवासी 32 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मलेरिया आशंकित 46 लोगों की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिलने से डॉक्टर के होश उड़े हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकतम डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सभी की सेहत पहले के मुकाबले बेहतर है। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
मच्छरों को पनपने से रोकें
डेंगू या फिर मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी से बचे रहने के लिए सबसे आवश्यक है कि मच्छरों को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पाने में पनपते हैं, ऐसे में यदि घर पर या आसपास कहीं भी पानी जमा हो रहा है तो उसपर ध्यान दें।
विज्ञापन

मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनना बेहतर विकल्प है। इस तरह के सुरक्षात्मक उपायों को विशेष रूप से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है। यदि रात में मच्छरों के काटने का खतरा रहता है तो सोने के लिए मच्छरदानी को प्रयोग में लाना चाहिए। मच्छरों के काटने से बचाव के लिए यह बहुत आवश्यक है।
खुले स्थानों के आस-पास मच्छर ज्यादा होते हैं, जिससे डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने से मच्छरों को कमरे में आने से रोका जा सकता है। आमतौर पर शाम के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। मच्छरों को पनपने से रोकने और मच्छरों के काटने से बचाव के तरीकों को अपनाकर आप डेंगू-मलेरिया जैसी कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें