फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए बुजुर्ग की ठंड से ठिठुरकर हुई मौत, श्ानिवार को कुल चार मौतें

Sun, 07 Jan 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
 अमरोहा में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर कोहरे से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
जिले में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को अमरोहा की सुबह घने कोहरे की चादरों में लिपटी रही। वहीं बाहर बजे के बाद खिली धूप अपनी कोई असर नहीं छोड़ पाई। गलन के आगे धूप बेअसर साबित हुआ। रात का तापतान चार डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान तीन दिनों से बारह डिग्री सेल्सियस पर अटका है।
विज्ञापन


कहने के लिए अधिकतम और न्यूतनम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का फर्क है, लेकिन दिन और रात में ठंड एक जैसी पड़ रही है। शनिवार को भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। ठंड के कारण अमरोहा में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। 

अमरोहा के छेवड़ा मोहल्ला निवासी साठ वर्षीय फूल सिंह पुत्र चुन्नी सिंह घर में अकेेले रहते थे। शनिवार सुबह वह टहलने निकले थे। जबकि सुबह घना कोहरा छाया था। इस दौरान स्टेशन के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर ही बैठ गए। अभी लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। बाद में जीआरपी की सूचना पर भतीजा सतीश कुमार स्टेशन पहुंचा। वह शव लेकर घर चला आया। वहीं ठंड के चलते सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ गए।
 

गजरौला में तीन लोगों की ठंड से मौत ः

ठंड से मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रात तक ठंड से मरने वालों की संख्‍या एक ही थी। टहलने गए बुजुर्ग की मौत हुई थी। शाम को जिले में तीन और मौतों की पुष्टि हुई। हालांकि प्रशासन की आेर से ठंड से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। 

गजरौला क्षेत्र के कांकाठेर में दो बुजुर्ग शुक्रवार रात अपने घर में सोए थे। सुबह परिजनों ने उनके शरीर अकड़े हुए पाए। 66 वर्षीय तेजराम और 77 वर्षीय बसंती की ठंड से ठिठुरकर मौत हो गई। वहीं बिड़ला गांव निवासी 40 वर्षीय गुलाब सिंह की भी ठंड से मौत होने का दावा परिजनों ने किया है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें