फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हुए 448 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अंकों में सुधार के लिए शनिवार को कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज में अमरोहा हुई परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 448 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि, परीक्षा 466 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में हुई परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को चेकिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 466 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। पहली पाली सुबह आठ बजे शुरू हुई। जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में पंजीकृत 237 में 228 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह नौ ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली 11.15 पर संपन्न हुई। वहीं, दूसरी पाली दो बजे शुरू हुई। इसमें इंटर के 229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 220 ने परीक्षा दी।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 35 कक्ष निरीक्षकों के अलावा केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की व्यवस्था में लगे रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन



-
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण
अमरोहा। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण किया। वह करीब ढाई बजे कॉलेज पहुंची। उन्होंने परीक्षार्थियों से बातचीत की। वहीं, ड्यूटी का भी जायजा लिया। वह करीब 20 मिनट तक यहां रुकीं। उसके बाद उन्होंने कॉलेज में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें