फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोलेरो व कार की भिड़ंत में चार दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/ हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर सड़क हादसे में गजरौला के नवादा रोड निवासी लक्की (17), सलमान (17), शाहरुख (18) और शाहनवाज (19) निवासी अल्लीपुर भूड़ की मौत हो गई। कार में सवार मृतक चारों युवकों सहित छह दोस्त हसनपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सामने से आई बोलेरो ने उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इस बीच पीछे से आई एक और कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनके दो साथी जैद व दिलशाद घायल हो गए। चारों को गजरौला सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। घायलाें को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। बोलेरो सवार भी चार घायल हुए। उनको गजरौला के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि लक्की, सलमान, शाहरुख, शाहनवाज, जैद और बिलाल दोस्त हैं। रविवार की शाम सभी दोस्त कार में सवार होकर हसनपुर गए थे। जहां पर चारों ने एक होटल में दावत खाई। दावत खाने के बाद हसनपुर से लौट रहे थे। वह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर पहुंचे थे। इस बीच गजरौला की तरफ से हसनपुर की दिशा में बोलेरो जा रही थी। दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक अन्य कार आई। उसने भी युवकों की कार में टक्कर मार दी। कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई। उनके साथी जैद व बिलाल घायल हो गए। बोलेरो सवार चार युवक भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को गजरौला सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर लक्की, सलमान, शाहरुख व शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चारों दोस्तों की मौत की खबर सुन अल्लीपुर भूड़ के लोगों में चीख पुकार मच गई। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें