थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में बृहस्पतिवार की सुबह मीट माफिया को पकड़ने गई 100 डायल पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। हालांकि इस मामले में 28 लोग नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
गांव पपसरा खादर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे 100 पुलिस को लखनऊ से सूचना मिली कि गांव के गुलजार और दानिश पुत्र गण वली मोहम्मद के घर में गोकशी की जा रही है। इस पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंशीय पशु का मांस बरामद कर आरोपी गुलजार को मीट माफिया को हिरासत में ले लिया था।
ये देख मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पत्थर फेंकने शुरू कर दिये थे। भीड़ को काबू पाने के लिए थाना गजरौला, बछरायूं, रजबपुर, हसनपुर पुलिस बुलानी पड़ी थी। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ मंडी धनौरा इंस्पेक्टर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी।
इस मामले में बौखलाई पुलिस ने मुख्य आरोपी सगे भाई दानिश और गुलजार समेत 28 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, मारपीट आदि में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके अलावा सगे भाइयों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि शहाने आलम पुत्र कयामुद्दीन, अफसर अली पुत्र शमशेर खां, आसिफ पुत्र बुन्दू समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी सगे भाई समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।