फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी का बिजली तार बेचने जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। चेकिंग के दौरान चोरी का बिजली तार ले जा रहे चार आरोपियों को नौगावां सादात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 170 किलो बिजली का तार, एक पिकअप और तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि आठ मार्च की रात दरोगा जयवीर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बीलना नहर पुल के पास मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप में चार लोग चोरी किया गया बिजली का तार बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब 100 किलो कटा हुआ एल्युमिनियम का तार और लगभग 70 किलो रबर चढ़ा बिजली तार बरामद हुआ। साथ ही चालक शाहरुख के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख निवासी हीमपुर बुजुर्ग थाना चांदपुर जनपद बिजनौर, दुष्यंत और अंकित निवासी गांव पेली तगा थाना मंडी धनौरा तथा फैजान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर थाना नौगावां सादात शामिल हैं। सीओ के मुताबिक चारों आरोपियों ने 26 फरवरी की रात गांव खंडसाल और 28 फरवरी की रात गांव खेड़का के जंगल से गुजर रही बिजली लाइनों से तार काटकर चोरी किया था। चोरी किए गए कुछ तार वह पहले ही कबाड़ियों को बेच चुके थे, जबकि बाकी तार मुरादाबाद में बेचने के लिए ले जा रहे थे। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें