फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमपी दानिश अली नजरबंद: बरेली जाने की कर रहे थे तैयारी, पुलिस से नोकझोंक, कहा- बेकसूर लोगों का हो रहा दमन

Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

पुलिस ने पूर्व सांसद दानिश अली को अमरोहा स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिस बल और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। दानिश अली का कहना है कि बरेली में सुनियोजित हिंसा हुई है और बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार कर उनके घर तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की गाड़ी को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली निकलने से पहले ही पूर्व सांसद दानिश अली को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हो गए। जैसे ही पूर्व सांसद घर से निकले तो पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पूर्व सांसद और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


पुलिस को शक था कि पूर्व सांसद के बरेली जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। बुधवार की सुबह पूर्व सांसद दानिश अली को बरेली जाना था। इसलिए वह मंगलवार को दिल्ली से आकर अमरोहा वाले आवास पर रुके थे।

जैसे ही अमरोहा पुलिस को पूर्व सांसद के बरेली जाने की भनक लगी तो उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घर के बाहर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लगाए गए।
विज्ञापन


पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने इस कार्रवाई पर कहा-बरेली में सुनियोजित हिंसा हुई है और बेकसूर लोगों का दमन किया जा रहा है। हम वहां के पीड़ितों से मिलकर वहां के लोकल प्रशासन से यह कहने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों पर जुल्म न करें।

बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है उनके घर तोड़े जा रहे हैं। लोकतंत्र के अंदर ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। कहा कि हम अकेले जा रहे थे, हम वहां जाकर सिर्फ शांति की अपील करती थी। यहां से भी लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि बहकावे में न आएं।

शांति और सौहार्द बनाए रखें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सहारनपुर के इमरान भाई और हम सात आठ लोगों का डेलिगेशन वहां जाना चाहता था। लेकिन हमें जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें