बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को हसनपुर के एक मोहल्ले में अलग-अलग दो बरात आईं थी। एक बरात में खाना शुरू हुआ तो दोनों जगह बरात में आए मेहमान खाने पर टूट पड़े। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था हो गई। मेहमानों की संख्या को देखते लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए और खाने को बंद कर दिया गया।
शादी के इस कार्यक्रम में कई बार हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन समझदार लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। इस बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।