फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ला, बर्फी, खोया और पेड़ा के पांच नमूने भरे

विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग द्वारा नष्ट कराया गया लड्डू। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापे मारे। रसगुल्ला, बर्फी और खोया के पांच नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं दस किलो कलरफुल लड्डू और बुंदी को नष्ट कराया गया। विभागीय छापों से विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यदुवीर सिंह, तन्मय अग्रहरि और पीके जयंत ने छापा मार कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले टीम पंजू सराय पहुंची। यहां पर चंद्रपाल से गुलाब जामुन और तारा सिंह से बूंदी का लड्डू, अरविंद्र से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। भूरा स्वीट्स हाउस अतरासी से खोया का नमूना और मुबारक स्वीट कॉर्नर में रिजवान से पेड़ा का नमूना लिया गया। वहीं खाने योग्य न होने के चलते कलरफुल पांच किलो बूंदी और पांच किलो बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए। सभी विक्रेताओं को नोटिस दिया गया। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें