फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल से आई टीम ने लिए दूध के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की मंडलीय टीम के अधिकारियों ने एक डेयरी पर गुरुवार को छापा मारा। बिक्री के लिए रखे दूध के दो नमूने लिए। एक चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। मंडलीय टीम की मौजूदगी से नकली दूध का धंधा करने वालों में खलबली रही। वे एक-दूसरे को फोन कर टीम की लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपराह्न मुरादाबाद से आए एफडीए के सहायक आयुक्त चंद्रकिशोर ने मंडलीय अधिकारी केके यादव के साथ हाईवे किनारे स्थित डेयरी पर छापा मारा। उस वक्त वहां दो गाड़ियों में दूध बिक्री के लिए लाया गया था। टीम ने गांव कनैटा की मढैया के निवासी की गाड़ी से भी दूध का नमूना लिया। इसी दौरान वहां मौजूद युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। टीम ने उसकी गाड़ी में रखे दूध के भी नमूने लिए। डेयरी में कार्यरत टेस्टर से भी टीम ने आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद टीम यहां से लौट गई। मंडलीय अधिकारी केके यादव ने बताया कि औद्योगिक नगरी में नकली दूध बनाने की शिकायत मिली थी। इसके अलावा होली का पर्व भी निकट आ रहा है। इस पर्व पर भी अपमिश्रित दूध और दुग्ध उत्पादों की भारी मात्रा में खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें