फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खाद्य विभाग ने बंद कराए हाईवे के तीन ढाबे

Sun, 13 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को हाईवे किनारे स्थित तीन ढाबे बंद करा दिए। इनमें एक ढाबे पर एक दिन पहले शुक्रवार की शाम कांवड़ियों ने खाने में अंडे की तरी होने की बात कहते हुए हंगामा किया था। हालांकि बाद में मामला लेनदेन का निकला था।
विज्ञापन

शनिवार को कार्रवाई के दौरान टीम ने कई ढाबों और होटल से पनीर, आटा, लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांवड़ियों की शिकायत पर ख्यालीपुर ढाल स्थित खाद्य प्रतिष्ठान वेल्कम टू जय शिव ढाबा का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में भोजन सही नहीं पाया गया। जिस पर ढाबा बंद करा दिया गया। वहीं, इसके सामने बिना लाइसेंस चल रहे ढाबा जुबली नेपाली को भी बंद कराया। हाईवे किनारे ही ख्यालीपुर ढाल पर स्थित पंजाबी तड़का टूरिस्ट ढाबा निरीक्षण किया। इसका रसोईघर गंदा पाए जाने पर ढाबा का खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया और ढाबा बंद कराया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के नियामतपुर मूंढापांडे निवासी जुबली नेपाली ढाबा के संचालक जितेंद्र को खाद्य लाइसेंस प्राप्त किए जाने तक खाद्य कारोबार बंद रखने की चेतावनी दी। इसके रसोई में उपलब्ध गेहूं का आटा एवं पिसी लाल मिर्च के नमूने लिए। यकबगड़ी सामने हाईवे पर स्थित संगम टूरिस्ट ढाबा से पनीर का नमूना लिया। उसी के पास स्थित शिवा ढाबा से पनीर का एक नमूना उठाया। डिडौली में श्री श्याम टूरिस्ट ढाबा से पनीर का नमूना लिया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग में सभी नाॅन वेज खाद्य पदार्थों मांस, अंडा, मछली, चिकन बिरयानी आदि की बिक्री नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें