फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम लगातार रंग बदल रहा है। शनिवार को शीतलहर और बादल छाए रहने के बाद रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृष्यता कम होने के कारण साफ नजर नहीं आ रहा था। वहीं, ठिठुरन भी महसूस हुई, लेकिन दोपहर में मौसम साफ होने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने पार्कों व घराें के बाहर बैठकर धूप का आनंद लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 12 डिग्री रहा।
शनिवार को शीतलहर चलने के साथ बादल छाए रहे थे। हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन रात को कोहरे छा गया, जिसका असर रविवार सुबह भी रहा। कोहरे के साथ ओस की बूंदें गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे के चलते वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। हालांकि, 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप के बीच लोग पार्कों व घरों की छत पर बैठे नजर आए। वहीं, धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 8 डिग्री रहा, वहीं रविवार को 23 और 12 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शाम होते ही फिर से ठिठुरन महसूस हुई। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक दोपहर में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम कोहरा छा सकता है। वहीं, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें