फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज बहाव और अंधेरे के चलते फ्लड पीएसी ने खड़े किए हाथ

Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पत्नी के साथ कार लेकर गंगा में कूदे दंपती को तलाश करने के लिए आस पास के ग्रामीण गंगा किनारे दौड़ पड़े। तिगरी में तैनात फ्लड पीएसी जवानों ने काफी देर तक गंगा में कार को तलाश किया। रात साढ़े आठ बजे एसडीएम व सीओ तिगरी में पहुंचे। फ्लड पीएसी से बात की, मगर उन्होंने गंगा का तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण रात में इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीकरी खादर निवासी युवक शाने आलम और उसकी पत्नी नाजिया के कार लेकर गंगा में कूदने की खबर पाकर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। उस वक्त घनघोर अंधेरा हो गया था। टार्च लगाकर गंगा किनारे-किनारे काफी दूर तक देखते रहे। इसके बाद दोनों अफसर ग्रामीणों संग तिगरी में आए। यहां पर मुस्तैद फ्लड पीएसी जवानों से बात की। मगर पीएसी जवानों ने घनघोर अंधेरे की बात कहते हुए रात में गंगा में डूबे कार सवार दंपती को तलाश करने से इन्कार कर दिया। कह दिया कि वह सुबह दिन निकलते ही इस काम में जुट जाएंगे। मगर रात में उनके लिए बेहद जोखिम भरा काम है। सीओ का कहना है कि सुबह को आस पास के गोताखोर भी तलाश करने के लिए लगाए जाएंगे। सीओ ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज था। लग रहा था कि कार बह कर तिगरी सामने पहुंच गई होगी। इस कारण तिगरी में ही गंगा में टीम उतारी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें