फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में लहराया तिरंगा, गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को मदरसों में कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराया गया। छात्रों ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा सुनाया। आलिम-ए- दीन ने संविधान को सबसे अच्छा बताया। कहा कि देश का संविधान सभी को बराबरी का हक देता है। शहर के जामा मस्जिद के बाहर गेट पर राष्ट्र ध्वज लहराया। मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि संविधान सबसे अच्छा है। सभी लोगों को उस पर अमल करने की जरुरत है। संविधान की नजर में सभी बराबर है। उन्होंने कहा कि एकजुटता और मिलजुल कर काम करें ताकि देश तरक्की कर सके। छात्र-छात्राएं मन से पढ़ाई करें दुनिया में देश का नाम रोशन हो सके। इस दौरान मुफ्ती हम्जा, सैयद जाकिर, फहीम शाहनवाज, शकील अहमद आदि रहे। इसके अलावा चिल्ला समेत अन्य मदरसों में कार्यक्रम हुए। लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें