फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 10 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के दोषी को पांच साल की सजा

Sun, 19 Nov 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दस वर्षीय बच्ची से छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के दोषी को न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोपी जमानत पर बाहर था, न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। दो जनवरी 2018 को उसकी 10 वर्ष से बेटी के साथ गांव के ही रहने वाले मोहित ने छेड़खानी की। पीड़िता ने ये बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत मोहित के परिजनों से की तो उन्होंने गाली-गलौज की। घर में घुसकर धमकी दी। इस मामले में किसान की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे जेल भेज दिया था। फिलहाल मोहित जमानत पर जेल से बाहर था। यह मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट तृतीय संजय कुमार चतुर्थ की अदालत में विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक रतनलाल लोधी ने पैरवी कर रहे थे। शनिवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की और साक्ष्य व सबूतों के आधार पर आरोपी मोहित कुमार को दोषी करार दिया। साथ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में पांच साल की सजा सुनाई। दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें