फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले पांच व्यापारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी की अपील पर दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले पांच व्यापारियों को आभार पत्र से सम्मानित किया गया है। यह कैमरे बाजार में असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथ ही बाजार में होने वालीं वारदातों को सुलझाने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। हालांकि, अभी कई मोहल्ले और चौराहों पर कैमरे लगवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

औरेया से तबादले के बाद एसपी सुनीति ने दो दिसंबर को अमरोहा जिले की बागडोर संभाली थी। इसके बाद से अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियाल चलाकर कार्रवाई करने की जद्दोजहद में लगी हैं। इसके लिए वह कई थानों में व्यापारी और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चुकी हैं। उन्होंने बाजार में होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए एक कैमरा शहर के नाम मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत व्यापारियों से एक कैमरा अपनी दुकान के बाहर सड़क़, मकान के बाहर या चौक-चौराहे पर लगाने की अपील की गई है। जिससे सड़कों पर होने वाली हर एक गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। एसपी के मुताबिक खुद की सतर्कता से अपराध पर अंकुश लग सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस यानी सीसीटीवी कैमरे सहायक साबित होंगे। कैमरों की जद में आने वाली आपराधिक घटनाओं के पर्दाफाश आसानी से हो सकेगा। एसपी की इस अपील का व्यापारियों पर असर दिखने लगा हैं। सराफ बाजार में पांच व्यापारियों ने कैमरे लगाए हैं। इसलिए शनिवार को सीओ सिटी विजय कुमार राना और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने पांच व्यापारियों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें