फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध रूप से चल रही पांच पैथोलॉजी लैब सील, दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी ने मंगलवार को मंडी धनौरा, बछरायूं और नन्हेड़ा क्षेत्र में छापेमारी करके पांच पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। लैब संचालकों को नोटिस देने के साथ सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह को अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब के संचालन की सूचना मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेकर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ सबसे पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के नन्हेड़ा में छापेमारी की। यहां जिनो पैथोलॉजी लैब और स्टार पैथोलॉजी लैब को चेक किया। जांच में दोनों लैब पूरी तरह फर्जी पाई गईं। किसी का भी सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसके बाद टीम बछरायूं पहुंची। यहां सुपर पैथोलॉजी लैब, लाइफ लाइन पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर इन दोनों लैब को सील कर दिया। इसके बाद मंडी धनौरा में स्टार पैथोलॉजी लैब को सील किया।
नोडल अधिकारी डॉ शरद ने बताया कि सभी लैब अवैध रूप से चल रही थी। किसी के पास भी योग्य डॉक्टर नहीं थे। फायर उपकरण भी नहीं थे। पांचों लैब संचालकों को नोटिस दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें