मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के मानकों पर जिले के पांच पंचायतें खरी पाई गई थी। इनका चयन गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ व हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों के रूप में बेहतर कार्य करने पर किया गया था। पुरस्कार पाने वाली पंचायतों में अमरोहा ब्लॉक की जमना खास पहले व शाहिदपुर दूसरे, धनौरा ब्लॉक की ढ्योटी तीसरे, गजरौला ब्लॉक की कांकाठेर चौथे व जोया ब्लॉक की खाता पांचवें स्थान पर रही हैं।
पहले स्थान पर रहने वाली जमना खास पंचायत को 35 लाख, दूसरे स्थान पर रही शाहिदपुर पंचायत को 30 लाख, तीसरे स्थान पर रही ढ्योटी को 25 लाख, चौथे स्थान पर रही कांकाठेर को 20 लाख व पांचवें स्थान पर रही खाता ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।