फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 01 Jun 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेम विवाह के पांच माह बाद पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए और सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नगर में फेरी लगाकर गुड़ बेचने का काम करता था। वह शहर में किराये के मकान में रहता था। करीब पांच माह पहले युवक ने मुरादाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि बकरीद पर उसकी पत्नी मायके गई थी। शनिवार को युवक पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा तो किसी बात पर दंपती में विवाद हो गया। इसके बाद युवक अकेले ही किराये के मकान पर लौट आया।
रविवार की सुबह काफी देर तक मकान का गेट नहीं खुला। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गांव ले गए, जहां पर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें