अमरोहा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की 100 सदस्यीय राज्य सलाहकार परिषद गठित की है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद इमरान मसूद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो और अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली समेत वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
अमरोहा से बछरायूं निवासी राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी सैयद अदनान अशरफ, पूर्व एआईसीसी सदस्य हाजी सैयद खुर्शीद अनवर और डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी समेत पांच सदस्य परिषद में शामिल किए गए हैं। परिषद संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मार्गदर्शन देगी। मनोनयन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।