फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए पांच केंद्र प्रस्तावित, 15 तक भेजी जाएगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संस्कृत बोर्ड की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाओं के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। आपत्तियों के परीक्षण के बाद मंडलीय समिति केंद्रों को अंतिम मंजूरी देगी। 15 नवंबर तक अंतिम सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि जनपदीय समिति ने पांच नवंबर को प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की थी। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला, आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज अमरोहा, श्रीमद् दयानंद संस्कृत विद्यालय चोटीपुरा, श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमरोहा और राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा शामिल हैं।
सूची पर छह नवंबर तक आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे। सात नवंबर को आपत्तियों का परीक्षण कर संस्तुति सहित प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजने की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। समिति जरूरी संशोधन और परिवर्धन के बाद अंतिम सूची अनुमोदित करेगी।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर तक अनुमोदित सूची परिषद सचिव को उपलब्ध करानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी प्रति परिषद की ई-मेल आईडी पर भी भेजनी होगी। केंद्रों का निर्धारण विद्यालयों की धारण क्षमता और उपलब्ध फर्नीचर के आधार पर किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें