फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक को सज गए मंदिर और शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार को आज मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़िए कंधे पर कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की और बढ़ते रहे। देर रात तक अपनी मंदिर पर पहुंचे। तड़के से शुभ मुहूर्त के साथ जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद किया गया है। श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर मंदिर और शिवालय रंग-बिरंगी झालरों से सज गए हैं।
विज्ञापन

नगर के वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगांवा सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर, हसनपुर में शिवाला मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं की हरके गतिविधि पर तीसरी आंख नजर रहेगी। सत्रह जुलाई से कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। हरिद्वार और बृजघाट के लिए जल लेकर कांवड़िए अपनी मंजिल की और बढ़ रहे हैं। नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की जत्थे दिखाईं दे रहे हैं। चारों और हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई पड़ रहा है। बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया है। आज सावन का पहला सोमवार है। रविवार की रात तक शिवभक्त अपनी मंजिल पर पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें