फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट अब नाबालिंग का करा दिया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद किशोरी के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों की बीच हुई पंचायत में किशोरी का प्रेमी से निकाह कराने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने किशोरी का प्रेमी से निकाह करा दिया। किशोरी का निकाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक ने गांव की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 24 अप्रैल की रात युवक किशोरी के घर में घुस गया था। किशोरी के परिजनों ने प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। साथ ही उसकी पिटाई भी की थी, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने इस मामले में युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद में गांव में पंचायत का दौर शुरू हुआ। दो दिन की पंचायत के बाद पंचों ने किशोरी और प्रेमी के निकाह का फरमान सुना दिया। चर्चा है कि रविवार की रात में दोनों का निकाह करा दिया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सलमान के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें