अमरोहा। बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। दूसरे रेंडमाइजेशन में मशीनों को बूथवार आवंटित कर दिया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। जिसके तहत जिले के कुल बूथ 1486 के 125 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट,125 प्रतिशत बैलेट यूनिट और 135 प्रतिशत वीवीपैट का रैंडमाइजेशन हुआ। दूसरे रेंडमाइजेशन में यह मशीनों को बूथ वार आवंटित होगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के जुड़े हुए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद
-