हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत का आयोजन मंडी समिति में किया गया। जिसमें किसानों ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बिजली विभाग द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
बुधवार को आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजपाल सिंह व मंडल महासचिव परम सिंह चौधरी ने किया। तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि जो नए मीटर बिजली विभाग द्वारा घरों में लगाए जा रहे हैं। वह मीटर लगते ही दस-ग्यारह हजार रुपये का बिजली का बिल दिखा रहे हैं। ऐसे मीटरों को तुरंत बदला जाए और मीटर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जो आवारा पशु जंगल में घूम रहे हैं। उन्हें पकड़कर पास की गोशाला में संरक्षित किया जाए। जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों एवं बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। इन्हें पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया जाए। इस मौके पर जय सिंह, मुरली सिंह, खजान सिंह, हसरत सैफी, इमरान सैफी, अलीमुद्दीन सैफी, मेवाराम, राजपाल सिंह, हसरत अली, शकील सैफी आदि मौजूद रहे।
-