फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव हुआ है। प्रस्तावित केंद्रों की पहली सूची 22 अक्तूबर और डिबार केंद्रों की सूची 23 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर जारी होगी। पहली सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समितियां विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। संसाधनों, व्यवस्थाओं और केंद्र बनाए जाने के मानकों की जांच के बाद समितियों की संस्तुति सहित रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी। पहली सूची में केंद्र बने विद्यालयों के साथ विद्यार्थियों के आवंटन का विवरण भी रहेगा।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित संस्तुति छह नवंबर तक परिषद को भेजी जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर को अनुमोदित विद्यालयों और विद्यार्थियों के आवंटन के साथ परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रिया कराई जा रही है। मानकों का पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें