फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में फायरिंग: उधार के रुपये मांगने पर नाराज हुए आरोपी, छर्रे लगने से युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 21 Oct 2025 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,

सार

उधार के रुपये मांगने पर मुरादाबाद निवासियों ने अमरोहा को युवक पर फायरिंग कर दी। इसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार के रुपये मांगने पर मुरादाबाद के रहने वाले बाइक सवार दो लोगों ने अमरोहा नगर के वसीम पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से वसीम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उनकी तलाश की जा रही है। अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर में हनीफ का परिवार रहता है। उनके बेटे वसीम का आरोप है कि सोमवार को वह साइकिल से बूढ़नपुर दवाई लेने जा रहे थे। दोपहर को जैसे ही वह शाहपुर से सहसपुर अलीनगर वाले रोड पर पहुंचे तभी मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मलगद्दा निवासी रघुवीर और अशोक बाइक से आए।

इस दौरान वसीम ने दो साल पुराने उधार के सात हजार रुपये मांगे। तभी बाइक पर पीछे बैठे रघुवीर ने जान से करने के लिए तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे वसीम की कमर पर छर्रे लगे और वह घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में वसीम की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें