फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आतिशबाजी की फैक्टरी और गोदामों की होगी जांच

Fri, 20 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

अतरासी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद अब जिले की सभी पटाखा फैक्टरी और गोदाम जांच के दायरे में आएंगे। डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित फैक्टरियों व गोदामों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बीते सोमवार को रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव में काम करने के दौरान एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इस फैक्टरी का लाइसेंस हापुड़ के भंडा पट्टी निवासी सैफ उर रहमान के नाम है। फैक्टरी में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। इस दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ था। इसमें दीवार के साथ शेड भी उड़ गई। कुछ ही देर में ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पुलिस, प्रशासन व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हादसे में फैक्टरी में काम कर रहीं रजबपुर निवासी रुकसाना व शहनाज और पपसरा गांव निवासी रूमा व सर्वेश की मौत हो गई थी। एक पुरुष और आठ महिलाएं घायल हो गए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम व एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। दमकल व पुलिस कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। जिसमें एएसपी, सीएफओ व सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को शामिल किया गया था। कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है।
साथ ही डीएम ने जिले में संचालित हो रही पटाखा फैक्टरी व गोदामों की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में देखा जाएगा कि कोई फैक्टरी अथवा गोदाम कहीं आबादी के बीच तो संचालित नहीं हो रहे। फैक्टरियों व गोदामों की मानकों की जांच के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संबंधित एसडीएम व सीओ तथा सीएफओ को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

- जिले में पटाखा फैक्टरी व गोदामों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित एसडीएम व सीओ तथा सीएफओ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें